कोरबा.
कोरबा जिले के पौड़ी उपरोड़ा में बसे गांव बिंझरा में एक छह साल की बच्ची ट्रक चपेट में आ गई। हादसे में मोनिका की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची मोनिका अपने घर के बाहर खेल रही थी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बच्ची के शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की। कटघोरा तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइस दी।
बताया जा रहा है कि बच्ची मोनिका अपनी सहेलियों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मोनिका की मौत हो गई। मोनिका की सहेलियों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, ग्रामीणों ने सड़क पर ही बैठकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस आरोपी चालक की गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिजनों के उचित मुआवजे की मांग की है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय