धमतरी.
धमतरी जिले के भखारा में किसान से लूट करने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 86 हजार रुपये नगद और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम भठेली निवासी किसान गणपत राम साहू 14 फरवरी को पैसा निकालने के लिए जिला सहकारी बैंक भखारा गए थे। इस दौरान उसके जेब में रखे 50 हजार रूपये को किसी ने पार कर दिया।
मामले की शिकायत के बाद भखारा पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे सहित विभिन्न जगहों में लगे करीब 400 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसमें आरोपी की पहचान कवर्धा निवासी संजय गौरिया और बेमेतरा निवासी फिरोज गोंड के रूप में हुई। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस की माने तो पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर बदमाश हैं, जो धमतरी के अलावा बालोद के डौण्डी, सिमगा और कांकेर के चारामा एसबीआई बैंक के पास भी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय