भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में मौलश्री, आँवला और आम के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ बालश्री अवॉर्डी ग्वालियर की सुश्री आध्या दीक्षित ने भी पौधे रोपे। सर्वश्री कमल भंडारी और अशोक परियानी ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा-रोपण किया।
कमल भंडारी लोगों को देहदान, नेत्रदान और रक्तदान के लिए प्रेरित करने के कार्य में सक्रिय हैं। उनके परिवार के 5 सदस्यों ने देह दान किया है। श्रीमती प्रमिला भंडारी और श्रीमती मयूरी परियानी पौध-रोपण में सम्मिलित हुई। मुख्यमंत्री के साथ रतलाम के सर्वश्री हर्ष चौधरी, हर्षित खंडेलवाल, शिवम खंडेलवाल, निवाड़ी के विवेक भास्कर और राज सिंह ने भी पौधे रोपे।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन