रेवाड़ी
हरियाणा के रेवाड़ी में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक घटना रेवाड़ी के गांव खरखड़ा के पास हुई. दरअसल, एक ही कैंपस में रहने वाले लोग खाटू श्याम से दिल्ली लौट रहे थे.
खाटू श्याम से लौट रहे लोग रास्ते में गाड़ी खड़ी कर स्टेपनी चेंज कर रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि घटना के दौरान XUV कार पलट गई.
पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
हादसे में 4 महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गई. हादसे में मरने वाले लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं. वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
5 दिन पहले ही हुआ था एक हादसा
बता दें कि 5 दिन पहले ही 6 मार्च को रेवाड़ी में एक और भीषण हादसा हुआ था, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी. यहां रोडवेज बस और कार की टक्कर हो गई थी. हादसा रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर सीहा गांव के पास हुआ था.
शादी समारोह से लौट रहा था परिवार
इस हादसे में जान गंवाने वाले एक विवाह समारोह से लौटकर अपने गांव जा रहे थे. तभी सीहा गांव के पास रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर हरियाणा रोडवेज की बस और बलेनो कार की टक्कर हुई थी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी.

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”