इंदौर
इंदौर के थाना कार्य कनाडिया थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक शादी समारोह में दो शातिर युवतियां सज धज कर पहुंची जिससे किसी को उनपर शक नहीं हुआ। दोनों पैसों से भरे लिफाफे और कुछ महंगे गिफ्ट लेकर फरार हो गईं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। वहीं परिवार द्वारा लाखों रुपए चोरी होने की बात कही जा रही है।
थाना प्रभारी जगदीश जमरे के अनुसार बुधवार देर रात कनाडिया थाना क्षेत्र के एक जलसा गार्डन में विष्णुपुरी एनएक्स के रहने वाले सलूजा परिवार के यहां शादी थी। जहां सैकड़ों की संख्या में मेहमान आए हुए थे। यहां पर बलेनो कार से आई दो युवतियां पहले शादी समारोह में सम्मिलित हुईं और फिर मौका देखकर शादी में आए गिफ्ट्स और लिफाफे लेकर फरार हो गईं। परिवार को इसकी जानकारी तब हुई जब शादी समारोह खत्म हो गया।
परिवार को लिफाफे से भरा बैग गायब मिला। वहीं जब गार्डन में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा गया तो वहां दो संदिग्ध युवतियां दिखी जो स्टेज के पास गईं और तुरंत बैग लेकर बाहर फरार हो गईं। इसके बाद पुलिस को पूरी घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की है। पुलिस का मानना है कि इससे पहले भी शादी समारोह में इस तरह बाहर के चोर गैंग द्वारा कई शादी समारोह में वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस पुराने रिकॉर्ड भी खंगाल रही है और गाड़ी की नंबर प्लेट के आधार पर युवतियों की तलाश कर रही है।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन