जिले के 325 हितग्राहियों के खाते में आई 7 करोड़ 4 लाख की राशि
अनूपपुर
मुख्यमंत्री जन कल्याण( संबल 2.0) योजना के अनुग्रह सहायता योजना के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के 30 हजार से अधिक अनुग्रह सहायता के प्रकरणों के हितग्राहियों के खाते में 678 करोड़ की अनुग्रह सहायता राशि का अंतरण किया गया।
मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना के राज्य स्तरीय आयोजन को जिला एवं विकासखंड, नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत में वर्चुअल माध्यम से देखा एवं सुना गया।
ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में भी देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय श्रम निरीक्षक श्रीमती स्नेहा जायसवाल सहित हितग्राही मौजूद रहे। श्रम निरीक्षक श्रीमती स्नेहा जायसवाल ने बताया कि अनूपपुर जिला अंतर्गत संबल योजना के 325 हितग्राहियों के खाते में 7 करोड़ 4 लाख की राशि का अंतरण ग्वालियर के कार्यक्रम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से किया है।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया