दंतेवाड़ा/बीजापुर.
दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र के पुरंगेल गांव (थाना किरंदुल) और पीड़िया गांव (थाना गंगालूर) के जंगल में डीआरजी, एसटीएफ, बस्तर फाइटर्स, सीआरपीएफ एवं कोबरा की संयुक्त पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की सर्चिंग की गई। इस दौरान एक नक्सली का शव हथियार के साथ बरामद किया गया।
मुठभेड़ में मारे गये नक्सली की शव की शिनाख्तगी की जा रही है। वहीं, सर्च अभियान के दौरान सोमवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे जिला बीजापुर के थाना गंगालूर क्षेत्रांतर्गत मुतवेण्डी कैंप के पास माओवादियों द्वारा लगाये आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से बस्तर फाइटर्स का जवान आरक्षक रामु कोरसा के दाहिने घुटना एवं बांये पैर के एड़ी में चोट आयी है। घायल जवान को उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया। घायल जवान की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है। आसपास क्षेत्र में पुलिस बल, सीआरपीएफ, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा, बस्तर फाइटर्स द्वारा सर्चिंग की जा रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय