उज्जैन
शहर के अग्रवाल डायग्नोस्टिक सेंटर पर सुबह 8 बजे अचानक शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। बताया जा रहा है कि तभी आग इतनी तेजी से फैली की कुछ ही मिनट में एक दो नहीं बल्कि चार दमकलों के माध्यम से आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी से कितना नुकसान पहुंचा है यह अभी पता नहीं चल पाया, लेकिन गनीमत यही रही कि इस दौरान डायग्नोस्टिक सेंटर पर कोई मरीज नहीं था, वरना जितनी जल्दी यह घटना घटित हुई, उसे देखकर तो यही कहा जा सकता है कि इससे कोई जनहानी भी हो सकती थी। अग्रवाल डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक डॉ विजय अग्रवाल ने बताया कि सुबह तकरीबन 8 बजे रोजाना की तरह ही सेंटर खुल चुका था, लेकिन फायर अलार्म बजने से केंद्र पर काम कर रहे सभी लोग चौंक गए। कुछ देर उन्हें पता नहीं चल पाया कि आखिर आग कहां पर लगी है। उन्होंने पहले पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी और फिर आग बुझाने के प्रयास किए।
सुबह 8:30 पर मिली सूचना
फायर ब्रिगेड के कर्मचारी चिंतामण जायसवाल ने बताया कि आज सुबह करीब 8.30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसपर तत्काल फायर मैन राजाराम सोलंकी के साथ मौके पर पहुंच गया था। जहां काफी मशक्कत के बाद 4 दमकलों से आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड कर्मचारी चिंतामण जायसवाल ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि हमारे काफी प्रयास करने के बावजूद भी कुछ ही पल में आग तेजी से फैल गई और देखते-देखते ही आग से रिसेप्शन काउंटर और मशीनें जल गई। आग लगने का कारण फिलहाल शॉर्ट सर्किट होना सामने आया है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान