खंडवा
मध्य प्रदेश के खंडवा-सनावद की पटरियों पर एक बार फिर मेमू ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है। दरअसल, आज सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और मंत्री विजय शाह ने पूजा-अर्चना कर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सनावद के लिए रवाना किया। इतना ही नहीं, वह रेल में बैठकर सनावद भी गए। इस दौरान उनके साथ जनप्रतिनिधियों का समूह मौजूद रहा। बता दें कि सांसद का हर स्टेशन पर स्वागत भी किया गया।
प्रयास हुए सफल
बता दें कि उपचुनाव में जीतकर आए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने ढाई साल के कार्यकाल में क्षेत्र को बड़ी सौगात देने का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं, अपने लंबे प्रयासों के बाद केंद्रीय रेलमंत्री से मिलकर सनावद-खंडवा मेमू ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाई। जिसे लेकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बताया कि ईमानदार प्रयास और तरीके से काम हो तो सफलता अवश्य मिलती है।
एक फेरा लगाएगी ट्रेन
फिलहाल, मेमू ट्रेन एक ही फेरा लगाएगी लेकिन लोकसभा में चयनित होकर आने के बाद जल्द ही 4 फेरे खंडवा से सनावद के बीच में लगाएगी। इससे सबसे ज्यादा फायदा अप-डाउनर और निर्धन तबके के लोगों को होगा। इस ट्रेन के चलने से दूरी भी बहुत कम समय की हो जाएगी। साथ ही लोगों को रोजगार भी मिलेगा। वहीं, रेल अधिकारियों ने ट्रेन के संचालन की खुशी जाहिर की। इस दौान मनोज सोनी, सीनियर डीसीएम अजय कुमार, स्टेशन मैनेजर अरविंद साह, आर सी मीणा, एन बी सोनी, निलेश बाथो, आर के पटेल, दिनेश चौधरी, आदि मौजूद रहे।
अन्य योजनाओं को लकेर रूपरेखा तैयार
इसके अलावा, पासपोर्ट कार्यालय में भी उद्घाटन होते ही लोगों के पासपोर्ट बनने लगेंगे। बता दें कि विदेश यात्राओं के लिए जाने से पहले यह महत्वपूर्ण दस्तावेज बनवाना जरूरी होता है। इसके लिए पहले खंडवा लोकसभा क्षेत्र के लोगों को 10 हजार खर्च करना होता था। साथ ही इंदौर से भोपाल के चक्कर भी लगाने पड़ते थे, लेकिन अब यह सुविधा खंडवा में भी उपलब्ध होगी। वहीं, केंद्र सरकार कई बड़ी योजनाएं खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और देवास जिले में लाने वाली है। जिसकी रूपरेखा तैयार हो रही है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू