बलौदा.
बलौदा थाना क्षेत्र बोलेरो ने बाइक सवार पिता-पुत्र और रिश्तेदार को टक्कर मार दी। हादसे में घटनास्थल पर मोतील्ला बारेठ की मौत हो गई। वहीं, युवक बसंत बारेठ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। दूसरे युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बोलेरो वाहन और चालक को पकड़ा है। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, बलौदा थाना अंतर्गत बुडगहन निवासी मोतिल्ला पुत्र नाथूराम, उसका बेटा बसंत और नान के साथ लड़की देखकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। रैनपुर मोड़ के पास पहुंचे ही थे, तभी सामने से आ रहे बोलेरो वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बलौदा निवासी नान पुत्र नमुनारायण (52 ) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथ ही पिता-पुत्र को गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए बलौदा सीएचसी पहुंचाया गया। यहां बुडगहन निवासी मोतिल्ला पुत्र नथुराम ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक चालक युवक बंसत बुडगहन को सिर, हाथ व पैर में गंभीर चोट आई है। डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया है। बलौदा पुलिस ने वाहन को जब्त किया है। चालक को भी गिरफ्तार किया है। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय