भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा की करहिया आदर्श मंडी को हाईटेक बनाया जायेगा। मंडी में किसानों और व्यापारियों के लिये सभी आवश्यक सुविधायें मुहैया कराई जायेंगी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा में करहिया मंडी परिसर में आईडीबीआई बैंक की नवीन शाखा का शुभारंभ किया।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि करहिया मंडी में किसानों एवं व्यापारियों के लिए ट्रक व अन्य वाहनों के पार्किंग स्थान, शेड के साथ ही हम्मालों के लिये रेस्ट हाउस भी बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि मंडी जनसुविधा का केन्द्र बन गई है। उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में हितग्राहियों को मुद्रा योजना के चेक प्रदान किये। पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, आईडीबीआई के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन