नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Rate Cut) को लेकर एक और बड़ा तोहफा दिया है. भारत के लक्षद्वीप द्वीप में एंड्रोट और कल्पेनी द्वीप के लिए 15.3 रुपये प्रति लीटर, कावारत्ती और मिनिकॉय के लिए 5.2 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की गई है. पेट्रोल और डीजल के दाम में यह कटौती आज से प्रभावी है.
सोशल मीडिया एक्स पर पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी कटौती की जानकारी है. मंत्रालय ने कहा कि लक्षद्वीप में, IOCL चार द्वीपों कवरत्ती, मिनिकॉय, एंड्रोट और कल्पेनी को पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति करता है. IOCL के कवरत्ती और मिनिकॉय में डिपो हैं. इन डिपो में आपूर्ति केरल के कोच्चि में IOCL डिपो से की जाती है.

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री