रायपुर
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ मेहर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने चर्मशिल्प विकास बोर्ड के गठन पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। चर्मशिल्प विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री तरुण बिजौर, उपाध्यक्ष श्री खिलावन बघेल व सदस्य श्रीमती सरोजिनी रात्रे ने मुख्यमंत्री से बोर्ड द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने चर्मशिल्प विकास बोर्ड के माध्यम से समाज के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास की दिशा में कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि समाज के प्रबुद्ध जनों के साथ चर्चा कर प्रयास करें कि शासन के सहयोग से समाज की बेहतरी के लिए कार्य किया जा सके, इस विषय में चर्मशिल्प विकास बोर्ड की भूमिका महत्वपूर्ण साबित होगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मेहर समाज के सदस्य और मेहर जनकल्याण समिति से श्री जितेंद्र रात्रे श्री कमल मिरझा सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय