लखनऊ
भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) पहली बार उत्तर प्रदेश में ऊंची इमारतों और गेट वाली कॉलोनियों के अंदर लोकसभा चुनाव के लिए मतदान केंद्र स्थापित करेगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिनवा ने कहा, "राज्य में ऊंचे अपाॅर्टमेंट परिसरों और गेट वाली कॉलोनियों के अंदर मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। हमने ऐसे 217 अपाॅर्टमेंट परिसरों और कॉलोनियों की पहचान की है। इनमेें दादरी में 68, नोएडा में 67, साहिबाबाद में 37, मुरादनगर में 8 और लोनी, गाजियाबाद और बख्शी-का-तालाब में सात-सात हैं।
सीईओ ने कहा, लगभग 82 हजार मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की सुविधा होगी। सभी मतदान केंद्र भूतल पर ही बनाए जाएंगे। व्हीलचेयर, विकलांग मतदाताओं के लिए रैंप, शौचालय, पर्याप्त रोशनी, पीने के पानी व मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा, हमने यह प्रयास किया है कि किसी भी मतदाता को वोट डालने के लिए दो किमी से अधिक की यात्रा न करनी पड़े।

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल