भोपाल.
मध्य प्रदेश के मौसम में जबरदस्त बदलाव आया है. प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कहीं रेड तो कहीं के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. एमपी में मार्च महीने में मौसम के बदलाव से लोग हैरान हैं. कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी दर्ज की जा रही है. नौबत ये आ गई है एमपी के पूर्वी हिस्से के लिए तो रेड अलर्ट तक जारी करना पड़ा है.
तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी में रेड अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही शहडोल, उमरिया, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, अगर बात राजधानी भोपाल की करें तो तेज धूप के चलते लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. पिछले 1 हफ्ते से राजधानी में चिलचिलाती धूप है. राजधानी के अलावा, ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, दतिया, सागर, विदिशा में भी मौसम में साफ है.
कहीं धूप तो कहीं गिरे ओले
जहां एक तरफ उत्तरी मध्य प्रदेश में चिलचिलाती धूप निकल रही है, वहीं प्रदेश के पूर्वी हिस्से जैसे सिवनी, बालाघाट, शहडोल, अनूपपुर, मंडला में ओलावृष्टि दर्ज की गई है. मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, ये मौसम आने वाले 2-3 दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा. 20 मार्च से मौसम में बदलाव देखा जा सकता है. तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड में भी राहत मिलेगी.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू