धार
संरक्षित इमारत भोजशाला का वैज्ञानिक सर्वे कल 22 मार्च 2024 को शुरू होगा। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने पत्र जारी किया है। यह पत्र इंदौर कमिश्नर सहित धार कलेक्टर एवं धार पुलिस अधीक्षक को जारी किया गया है। इसमें सर्वे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए बंदोबस्त करने के लिए कहा गया है। इस पत्र में अधिकारियों ने सर्वे शुरू करने की बात कही है। ऐसे में तय है कि एएसआई हाईकोर्ट के आदेश पर 22 मार्च से शुरू सर्वे की कार्रवाई करेगी।
इस पत्र की जानकारी मिलने से पहले ही धार कलेक्टर ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ भोजशाला का दौरा किया था। गुरुवार सुबह यह दौरा अधिकारियों ने किया और सुरक्षा के बंदोबस्त का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि सुरक्षा की दृष्टि से भोजशाला में कड़ा बंदोबस्त किया जाएगा।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया