रायपुर
सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता आज राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक पर विरोध प्रदर्शन करेगी और सीएम केजरीवाल की रिहाई की मांग करेंगे। रायपुर में आप नेता, कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहेंगे।
दूसरी ओर जगदलपुर में गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। आप नेता का कहना है कि लंबी क़ुर्बानी के बाद इस देश को संविधान मिला था और उसने जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार दिया था, लेकिन आज पूरा देश स्तब्ध है कि अदालत में मामला विचाराधीन होने के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने प्रचंड बहुमत से चुने हुए सीएम को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने कहा कि आज यह ऐलान हुआ है कि अगर भाजपा और उसकी सरकार के खिलाफ बोलने की कोई कोशिश करेगा, तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि भाजपा ने करोड़ों लोगों का अपमान किया है। यह दिल्ली के दो करोड़ों लोगों की गिरफ्तारी है। देश के लोकतंत्र से प्यार करने वालों को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा अगर सोचती है कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके AAP को खत्म कर देंगे, विपक्ष को डरा देंगे, तो वे गलत हैं। इस लड़ाई को सब मिलकर लड़ेंगे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय