नुआपाड़ा (ओडिशा)
गुरूवार को दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस के एसी कोच में आग लग गई। हालांकि इस आगजनी की घटना पर जल्द ही काबू पा लिया गया जिसके एक घंटे बाद ट्रेन को गंतव्य स्थान रवाना किया गया इस आगजनी में कोई जनहानि और किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने की जानकारी रेलवे ने दी है।
रेलवे की ओर से गई जानकारी के अनुसार दुर्ग-पूरी एक्सप्रेस खरियार रोड स्टेशन पर खड़ी थी। ट्रेन के बी-3 कोच से धुआं उठता दिखाई दिया। इससे यात्री सहम गए और ट्रेन से बाहर निकल गए। रेलवे ने कहा कि घर्षण और ब्रेक के अधूरे रिलीज के कारण ब्रेक पैड में आग लग गई। लेकिन आग ब्रेक पैड तक ही सीमित थी, कोई नुकसान नहीं हुआ। एक घंटे के अंदर गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया और ट्रेन को रात करीब 11 बजे रवाना कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि दो जून को बालासोर जिले के बहनागा बाजार स्टेशन के पास तीन ट्रेनों की टक्कर से भीषण रेल दुर्घटना हुई थी, जिसमें 288 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरे देश को हिला दिया था। इसके बाद सरकार ने रेल सुरक्षा को और मजबूत करने की कवायद शुरू की है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय