लखनऊ
बसपा ने यूपी लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 16 प्रत्याशियों का नाम हैं। इसमें 7 प्रत्याशी मुस्लिम हैं। लोकसभा सीट सहारनपुर से माजिद अली बसपा उम्मीदवार होंगे। मायावती ने कैराना से श्रीपाल राणा के साथ ही सहारनपुर से माजिद अली के नाम पर फाइनल मुहर लगा दी है। यहां माजिद अली कांग्रेस के इमरान मसूद को टक्कर देंगे।
पार्टी नेतृत्व ने मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति को मैदान में उतारा है। वहीं बिजनौर से विजेंन्द्र सिंह, नगीना से सुरेंद्र पाल सिंह और मुरादाबाद से मोहम्मद इरफान सैफी पर पर बसपा ने विश्वास जताया है। उधर, सम्भल से शौलत अली, अमरोहा से मुजाहिद हुसैन को प्रत्याशी बना गया है। मेरठ से देववृत्त त्यागी, बागपत से प्रवीण बंसल, गौतमबुद्ध नगर से राजेंद्र सिंह सोलंकी, बुलंदशहर से गिरीश चंद्र जाटव, आंवला से आबिद अली, पीलीभीत से अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू और शाहजहांपुर से दोदराम वर्मा को टिकट दिया गया है।
मुस्लिम बाहुल्य सीट रामपुर में बसपा ने नए चेहरे पर दावं लगाया है। जीशान खां को बसपा सुप्रीमों मायावती ने रामपुर संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है। रामपुर में प्रथम चरण में चुनाव है, जिसकी नामांकन प्रक्रिया जारी है। पर्चा दाखिल करने को महज दो दिन 26 और 27 मार्च शेष है। अभी तक यहां भाजपा ने मौजूदा सांसद घनश्याम सिंह लोधी को प्रत्याशी घोषित किया हुआ था, अन्य किसी भी सियासी दल ने पत्ते नहीं खोले थे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान