August 24, 2026

राज्यसभा सांसद पाटीदार ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

धार
 मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश संगठन केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बूथ स्तर तक प्रचार प्रसार हो इस उद्देश्य को लेकर संम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के तहत  सरदारपुर विधानसभा मे भाजपा के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ परिचर्चा  कर  सम्मलेन आयोजित किया गया जिसमे वरिष्ठ कार्यकर्ताओ  द्वारा सभी के साथ टिफिन भोजन का भी आंनद लिया गया। सम्मलेन में मुख्य अतिथि  राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार व भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने  सरदारपुर विधानसभा के राजगढ़ उदय पैलेस गार्डन मे वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ परिचर्चा कर कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

राज्यसभा सांसद सुकविता पाटीदार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा करने के लिए सेवक बने । हमने कांग्रेस की 18 महीने वाली सरकार भी देखी है जिसमें भाजपा सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया था। भाजपा सरकार में अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति का भी योजना के माध्यम से लाभ  प्राप्त हुआ है। मोदी जी को देश विदेश में जो सम्मान मिल रहा है वह देश के प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है। मोदी सरकार ने देश को आत्मनिर्भर बनाया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विगत दिनों प्रदेश में अत्यंत महत्वपूर्ण लाडली बहना योजना लागू की है जिसका सभी बहनों की ओर से धन्यवाद देती हूं।  

वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मलेन में पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, विधानसभा संयोजक राजेंद्र गर्ग, कार्यक्रम प्रभारी राजेश जोशी ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय बघेल , जिला उपाध्यक्ष नवीन वानिय, जनभागीदारी अध्यक्ष धर्मेंद्र मंडलोई ,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पप्पू गामड़, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील गामड़, मण्डल अध्यक्ष मदन , मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र  रघुवंशी, मण्डल अध्यक्ष गिरधारी चौधरी ,मदन चोयल,जिला मंत्री मुकेश केवलजी, जमाना भूरिया,पूर्व विधायक मुकाम सिंह निगवाल, भगवान भाई पाटीदार ,सुरेश तातेड़ ,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

You may have missed