भोपाल
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में शासकीय विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स की लंबे समय से चली आ रही माँग का निराकरण किया गया है। सभी पेंशनर्स को छठवें वेतनमान में डीए 139 प्रतिशत से बढ़ाकर 210 प्रतिशत किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गए हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के शासकीय विश्वविद्यालयों द्वारा कारपस फण्ड में वार्षिक अंशदान के लिए दी गई सहमति के आधार पर विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स को 1 जून से छठवें वेतनमान में पेंशन पर 201 प्रतिशत मंहगाई भत्त की स्वीकृति प्रदान की गई है।
मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विश्वविद्यालयों के सभी सेवानिवृत्त प्राध्यापकों और कर्मचारी साथियों को सातवें वेतनमान के अनुसार पेंशन प्रदान हो, इसके लिए प्रयासरत हैं।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान