मुख्यमंत्री ने बरगद, कचनार और आम के पौधे रोपे
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, कचनार और आम के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ यूनाइटेड नेशंस एनवायरमेंट प्रोग्राम के कार्यकारी निदेशक एरिक सॉल्हेम ने भी पौधे लगाए। सॉल्हेम ने मुख्यमंत्री चौहान की प्रतिदिन पौध-रोपण के लिए व्यक्तिगत स्तर पर की गई पहल और वृक्षारोपण में जन-भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए की जा रही गतिविधियों की सराहना की।
पौधरोपण में यूथ ऑफ इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक शैलेश सिंघल, कोलकाता थंडर बोल्टस के चेयरमैन पवन कुमार पाटोदिया, लाइफ कोच एवं दादासाहेब फालके अवॉर्डी सुआशना धानुका शामिल हुईं। मुख्यमंत्री चौहान के साथ आयुष शर्मा ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा रोपा, सर्वअक्षत शर्मा एवं आदित्य शर्मा साथ थे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सर्वदेवेन्द्र योगी, रवि यादव, संतोष यादव, तिलक जोगी आदि ने भी पौधे लगाए।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन