धार
धार जिले के कुक्षी बायपास मार्ग पर लगातार यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। जिससे सभी जन सामान्य को परेशानी होती है। खंडवा-बड़ौदा मार्ग पर व अलीराजपुर-बाग़ मार्ग पर बायपास मार्ग की बहुत अधिक अवश्यकता है।
उक्त समस्या को देखते हुए "जनादेश सरकार" प्रमुख सोमेश्वर पाटीदार ने दिनांक 06 अगस्त 2021 शुक्रवार को मुख्यमंत्री म.प्र. शासन, मुख्य अभियंता म.प्र सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) भोपाल, कलेक्टर धार, एसडीएम कुक्षी को पत्र प्रेषित किया था।
जिस पर कार्यवाही करते हुए म.प्र. शासन के म.प्र. रोड़ डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन लि. भोपाल ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा, जिसकी प्रतिलिपि "जनादेश सरकार" भी प्राप्त हुई थी।
पत्र में उल्लेखित है कि, खण्डवा-बड़ौदा मार्ग व अलीराजपुर- बाग़ मार्ग पर बायपास मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु अनुरोध किया गया है। इस संबंध में संभागीय प्रबंधक, म.प्र. सड़क विकास निगम, धार द्वारा रुपये 51.48 करोड़ का प्रथम स्तरीय प्राक्कलन प्रस्तुत किया गया है।
कार्य की आवश्यकता के अनुसार उक्त कार्य का प्रथम स्तरीय प्राक्कलन अनुमोदन हेतु प्रेषित है।
पाटीदार ने बताया कि, धार जिले की सबसे बड़ी तहसील कुक्षी को जिला बनाये जाने की कार्यवाही भी शासन-प्रशासन की प्रक्रिया में शामिल है। और यहाँ का व्यापार भी इंदौर संभाग में सर्वश्रेष्ठ है।
उक्त दोनों मार्गो पर बायपास मार्ग का निर्माण की अतिआवश्यकता है।
म.प्र. शासन उक्त प्रक्रिया को अब गति देकर अतिशीघ्र जनसामान्य को राहत दे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू