रायपुर.
शहर के शांतिनगर में रहने वाले परिवार होली का पर्व मनाकर अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर को अचानक से झपकी आने से कार पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया। वहीं कुछ को ज्यादा चोट लगने के कारण उन्हें रायपुर रेफर किया गया है।
मामले के बारे में जानकारी देते हुए परपा थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि सोमवार की रात को शांतिनगर निवासी चिंतामणि 20 वर्ष, जयराम 35 वर्ष, तेजस 9 वर्ष, सोनसिला 48 वर्ष, चिन्टूदास 32 वर्ष के अलावा अन्य लोग सोमवार को होली मनाने के लिए जगदलपुर से ककनार गये हुए थे। होली मनाकर वापस आने के दौरान परपा थाना से कुछ दूरी पहले रात करीब 11 बजे के लगभग ड्राइवर को अचानक से झपकी आने ड्राइवर ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पेड़ में जा टकराई। इस घटना के तत्काल बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेकाज में भर्ती कराया। जहां से चिन्टूदास को ज्यादा चोट लगने के कारण उसे भी बेहतर उपचार के लिए भर्ती किया गया, कुछ घायलों को ज्यादा चोट लगने के कारण उन्हें रायपुर रेफर किया गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय