मिर्जापुर
मिर्जापुर जिले में होली के त्योहार के मौके पर भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की जान गई है। यह हादसा राष्टीय राजमार्ग-7 पर देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के समोगरा गांव के पास हुआ।
हादसे में एक ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई, जिसके बाद चारों युवकों की जान चली गई। पुलिस ने हादसे के बाद ट्रक को कब्जे में लिया है और जांच शुरू की है।
सड़क पर रॉन्ग साइड से आ रही थी मोटरसाइकिल
हादसे में मृतकों के नाम राकेश सिंह, विकास प्रजापति, राजेश प्रजापति, और सोनू प्रजापति हैं। पुलिस का कहना है कि सड़क पर मोटरसाइकिल रॉन्ग साइड से आ रही थी, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई।
हादसे की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया है और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान