जशपुर.
पत्थलगांव थाना क्षेत्र में शराब की तस्करी करते हुए एक ढाबा संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ढाबा संचालक बाइक में अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप लेकर लुड़ेग जा रहा था। पुलिस ने बताया कि होली के चलते शराब की दुकानें बंद हैं, जिसको देखते हुए शराब बेचने वालों ने 23 मार्च को ही स्टॉक करना शुरू कर दिया था।
पत्थलगांव थाना इंचार्ज प्रशिक्षु डीएसपी भानुप्रताप चंद्राकर ने इसको देखते हुए अपने मुखबिरों को अलर्ट कर दिया। रात 9 बजे एक मुखबिर का फोन आता है कि एक काले रंग की सीडी डिलक्स बाइक में सफेद रंग का कुर्ता पहना हुआ आदमी बड़ी मात्रा में शराब लेकर लुड़ेग की ओर जा रहा है। यह सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भानुप्रताप ने आला अधिकारियों से निर्देश लेकर टीम बनाई और लुड़ेग की ओर रवाना होकर घेराबंदी की। घेराबंदी देख कर आरोपी ने रास्ता बदल लिया, लेकिन आगे में रोड पर पुलिया के पास पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 75 पौव्वा अंग्रेजी शराब गोवा ब्रांड शराब बरामद की।
थानाध्यक्ष भानुप्रताप चंद्राकर ने बताया कि आरोपी विश्वनाथ शर्मा पिता रामचन्द्र शर्मा (52) लुड़ेग त्रिकुटी में ढाबा चलाता है। मुखबिर की सूचना पर रविवार रात हमराह स्टाफ हेड कांस्टेबल मोहन बंजारे, आरक्षक तुलसी रात्रे, आशीषन टोप्पो, शैलेंद्रसिंह के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 13.500 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जिस पर आबकारी एक्ट 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय