मुख्यमंत्री चौहान द्वारा पौध-रोपण और पशुओं के लिए एंबुलेंस प्रारंभ करना सराहनीय : पंडित प्रदीप मिश्रा
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायक विश्राम गृह स्थित अतिथि गृह पहुँच कर प्रख्यात कथा-वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। पंडित प्रदीप मिश्रा ने मुख्यमंत्री चौहान द्वारा प्रतिदिन पौध-रोपण के कार्य की सराहना की। पंडित मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने मूक पशुओं के हित में पशु एंबुलेंस प्रारंभ कर प्रशंसनीय कार्य किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने पंडित मिश्रा को भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की। मुख्यमंत्री के साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भी पंडित मिश्रा से आशीर्वाद प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि पंडित प्रदीप मिश्रा राजधानी भोपाल में पाँच दिवसीय प्रवचन कार्यक्रम के लिए आए हुए हैं।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ प्रख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने भी पौध-रोपण किया। अनेक पर्यावरण प्रेमियों औरकार्यकर्ताओं ने भी पौधे लगाए।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन