भोपाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के देहात थाना क्षेत्र से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक महिला ने तीन बेटियों के साथ फांसी के फंदे पर झूल गई। हादसे में महिला सहित दो बेटियों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्ची को इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला कायम कर जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गुनगा थाना क्षेत्र में आनेवाले गांव रोंडिया में एक 28 साल की महिला संगीता ने अपनी तीन बेटियों आराध्या (5), श्रष्टि(1 ½), और मनु (2 ½) के साथ फांसी लगा ली। जिससे दो बेटियों सहित मां की मौत हो गई। सुसाइड केस में ढाई साल की बेटी मनु को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने पहले तीनों बेटियों को फांसी के फंदे पर लटकाया। इसके बाद खुद फंदा लगा लिया। महिला की शादी 2018 में हुई थी। शादी के बाद तीन बेटियां हुई। पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। महिला का शराब का आदि था जो आए दिन विवाद करता था। इसी कारण वह काफी परेशान थी। हालांकि पुलिस इस मामले में मर्डर वाले एंगल से भी जांच पड़ताल कर रही है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान