नई दिल्ली
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उनकी रिमांड को कोर्ट ने 2 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। अब उनको कोर्ट के सामने 3 अप्रैल को पेश होना है। कोर्ट ने ईडी से कहा है कि उसके पास अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ जवाब देने के लिए 2 अप्रैल तक का समय है। 3 अप्रैल को इस मामले में सुनवाई होगी।
दिल्ली हाई कोर्ट में केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। सुबह एक दौर की सुनवाई के बाद दोपहर में दूसरे दौर की सुनवाई हुई। केजरीवाल की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी ने दलीलें पेश की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने शाम 4.30 बजे तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया। याचिका में गिरफ्तारी और उसके बाद रिमांड को 'अवैध' बताते हुए केजरीवाल की तत्काल रिहाई की मांग की गई है। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की कोर्ट में सुनवाई हुई।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान