जगदलपुर
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत बस्तर लोकसभा की सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होना है और इसके लिए नामांकन के अंतिम दिन भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप और कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए जगदलपुर कलेक्टोरेट कार्यालय में अपना-अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी महेश बघेल के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरन सिंह देव, मंत्री केदार कश्यप मौजूद थे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सांसद सप्तगिरी शंकर उल्का, विधायक लखेश्वर बघेल की उपस्थिति में कवासी लखमा ने नामांकन दाखिल किया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय