धार
धार जिलें में नशा मुक्ति अभियान व आम्र्स एक्ट अभियान के तहत पूर्व से आम्र्स एक्ट में सजायाब आरोपियो की दैनिक गतिविधियों पर निगरानी रखने व अपराध में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिष्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक जिला धार श्री मनोज कुमार सिंह ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में जिलें के समस्त एस.डी.ओ.पी./नपुअ महोदय, समस्त थाना प्रभारियों के साथ-साथ सायबर सेल धार प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर उचित कार्यवाही हेतु लगाया गया था।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 17.06.2023 को सायबर सेल धार को मुखबीर से सूचना मिली कि थाना धरमपुरी के ग्राम अहिरवास का रहने वाला आदतन बदमाश राहुल चौहान, अवैध हथियार लेकर धरमपुरी से बस स्टेण्ड धार आया हुआ है।
मुखबीर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर थाना प्रभारी कोतवाली धार निरीक्षक दीपक चौहान को भी सूचना से अवगत कराया गया।
सायबर सेल धार टीम एवं थाना कोतवाली धार टीम द्वारा तत्काल बस स्टेण्ड धार जाकर मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिए के 01 संदेही व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। जिसका नाम पता पूछते उसने अपना नाम- राहुल पिता नत्थुसिंह चौहान जाति भीलाला उम्र 19 साल निवासी ग्राम अहिरवास खट्टियापुरा फलिया थाना धरमपुरी जिला धार बताया। टीम द्वारा राहुल चौहान की तलाशी लेते उसके कब्जे से एक देशी कट्टा मय 01 जिंदा कारतूस के मिला।
आरोपी से उक्त फायर आम्र्स का लायसेंस मांगते, नही होना बताया। सबब आरोपी के कब्जे से टीम द्वारा देशी कट्टे को विधिवत जप्त कर आरोपी को थाना कोतवाली लाया गया एवं आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली धार में अपराध क्रमांक 441/23 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी राहुल चौहान को 02 माह पूर्व धरमपुरी पुलिस ने देशी कट्टे रखने के अपराध में गिरफ्तार कर, थाना धरमपुरी में अपराध क्रमांक 187/23 धारा 25, 27 आयुध अधिनियम 1959 का अपराध पंजीबद्ध कर धरमपुरी जेल भेजा था। जहा आरोपी 08 दिवस धरमपुरी जेल में रहा, बाद जमानत पर बाहर आया हुआ था। उक्त प्रकरण माननीय न्यायालय धरमपुरी में विचाराधीन है।
आरोपी राहुल चौहान को पकड़ने में सायबर सेल धार से प्रआर. गुलसिंह अलावा, प्रआर. विजय भाटी, आर. बलराम भंवर, आर. संग्रामसिंह एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दीपक चौहान, उनि अशोक लहरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू