श्योपुर
कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ज्वाला द्वारा जन्मे शावक को आज 29 मार्च को एक साल पूरा हुआ । इस दिन कूनो प्रबंधन द्वारा खुशी मनाई जाएगी साथ ही शावक का एक वीडियाे भी रिलीज किया जाएगा।
बता दें कि, 17 सितंबर को नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला ने पहली बार भारत की धरती पर चार शावकों को जन्म दिया था। इसमें से तीन की मौत हो गई एक शेष बचा है जो अब जो 29 को एक साल का हो गया । जिसकी खुशी कूनो प्रबंधन द्वारा मिठाई वितरण कर मनाई जाएगी।
प्रबंधन का कहना है कि चीता पूरी तरह स्वस्थ है। अठखेलियां करते हुए उसका एक वीडियो भी रिलीज किया जाएगा। 27 मार्च को शासा की मौत हो गई थी, इसके बाद आज 29 मार्च को कूनो प्रबंधन ने ज्वाला द्वारा शावकों को जन्म देने की जानकारी दी थी।
ज्वाला ने चार शावकों को जन्म दिया गया था, भीषण गर्मी के चलते दो माह बाद ही तीन शावकों की मौत हो गई थी। एक मात्र जीवित बचे शावक को उस समय बमुश्किल विशेषज्ञों की निगरानी में उपचार के बाद बचाया जा सका था, जो 29 को एक साल का हो गया । अभी कूनो नेशनल पार्क में 14 शावक हैं।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान