जम्मू
जम्मू के रामबन में गुरुवार देर रात एक टैक्सी 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। हादसा देर रात सवा एक बजे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे 44 पर रामबन के बैटरी चश्मा इलाके में हुआ। रेस्क्यू टीम के मुताबिक टैक्सी श्रीनगर से जम्मू जा रहे थे
अधिकारियों ने बताया कि दस लोगों की मौत हो गई है। पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के जवान मौके पर हैं। भारी बारिश के बीच 10 यात्रियों के शव देखे गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में कार चालक जम्मू के अंब घरोटा के बलवान सिंह (47) और बिहार के पश्चिमी चंपारण के विपीन मुखिया भैरगंग शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान चल रहा है।
10 शव बरामद
सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जवान मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के बीच दस यात्रियों के शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में जम्मू के अंब गरोटा गांव के कार चालक 47 वर्षीय बलवान सिंह और बिहार के पश्चिमी चंपारण के विपिन मुखिया भैरगंग भी शामिल हैं।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”