जम्मू.
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में स्थित एक सीमाई गांव में 32 वर्षीय एक व्यक्ति को उसके चाचा ने कथित तौर पर गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दारा दुल्लियां में ग्राम सुरक्षा प्रहरी (वीडीजी) के सदस्य जोगिन्दर सिंह का अपने घर पर अपने भतीजे गगनदीप सिंह (32) के साथ किसी घरेलू मुद्दे को लेकर बहस हो गई। अधिकारियों ने बताया कि जोगिन्दर ने अपनी लाइसेंसी राइफल से गगनदीप को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस का एक दल आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए शनिवार सुबह गांव पहुंचा।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”