October 24, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, रमन-साव ने किया स्वागत

रायपुर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  गुरुवार को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर माना विमानतल पर पहुंचे जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह सहित प्रदेश संगठन के दिग्गज नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद शाह दुर्ग जिला के लिए रवाना हो गए।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रायपुर होकर दुर्ग सभा लेने पहुंचे। इससे पूर्व भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। विमानतल पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,राजेश मूणत व अजय चंद्राकर भी स्वागत करने पहुंचे हुए थे। इस बीच मूणत की किसी बात पर उन्होने मुस्कुराकर जवाब दिया। शाह आज काफी खुश नजर आ रहे थे।

You may have missed