- सीहोर के जि.पं.अध्यक्ष इंजीनियर ने भी लगाए पौधे
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी उद्यान में आँवला, शहतूत और पिथोरिया के पौधे लगाए। अध्यक्ष सीहोर जिला पंचायत गोपाल सिंह इंजीनियर और पत्रकार आकर्ष शर्मा ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। सीहोर के सर्वधर्मेन्द्र परिहार, सुरेन्द्र सिंह, शंकर पटेल, सुरेश, अनिल वर्मा, अतुल शर्मा, हरेन्द्र सिंह ठाकुर और दीनदयाल भी पौध-रोपण में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ नवअरूणोदय सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति के अनुपम शर्मा, श्रीमती कोकिला चतुर्वेदी, कुमारी शाम्भवी शर्मा, श्रीमती पारूल शर्मा और आशुतोष भार्गव ने भी पौध-रोपण किया। समिति गत 10 वर्षों से ग्राम विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रही है। समिति द्वारा जल-संरक्षण को लेकर यात्राएँ निकाली गई हैं। साथ ही जन-भागीदारी से साफ-सफाई और वृक्षा-रोपण गतिविधियाँ संचालित करती हैं।

More Stories
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही
दाऊ अपने कान्हा से कह दो पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे – डॉ अरुण सक्सेना
मुरैना की हाइवे डकैती हो या खंडवा का सराफा व्यापारी से लूटमार मप्र पुलिस के होते अपराधी बच नहीं सकते