ग्वालियर
जिले में रसोई गैस के दुरुपयोग और अवैध गैस रिफिलिंग को रोकने के लिये विशेष मुहिम जारी है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने इस मुहिम के तहत व्यापक स्तर पर छापामार कार्रवाई करने के निर्देश खाद्य विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। इस कड़ी में खाद्य विभाग की टीम ने रविवार को शहर में विभिन्न दुकानों पर छापामार कार्रवाई कर घरेलू गैस के 11 सिलेण्डर, 2 गैस रिफिलर, एक रेग्यूलेटर व एक नोजल जब्त किया है।
खाद्य विभाग की टीम द्वारा रविवार को गोला का मंदिर स्थित एक गैस रिफिलिंग सेंटर पर छापामार कार्रवाई कर बारीकी से जाँच की। अमर सिंह चौहान द्वारा संचालित इस दुकान से रसोई गैस के 9 सिलेण्डर, 2 रिफिलर, एक रेग्यूलेटर व एक नोजल जब्त किया। इसी तरह जोधपुर वाला रेस्टोरेंट से खाद्य विभाग की टीम ने घरेलू गैस के 2 सिलेण्डर जब्त किए। दोनों दुकान संचालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान