रायपुर
राजधानी रायपुर के जोरा स्थित अंतरराष्ट्रीय टेनिस अकादमी में दिल्ली से टेनिस प्रशिक्षक शरद कुमार राजपूत (54) की दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई। टेनिस कोच खिलाडिय़ों को अभ्यास करा रहे थे, इस दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा।
वे एशियन टेनिस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे थे। शुक्रवार को वे दिल्ली से आए खिलाडिय़ों को अभ्यास करा रहे थे, इस दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई सकी। टेनिस कोच की अचानक हुई मौत से वहां प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ी भी हैरान हैं। टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कि शुक्रवार को शरद को दिल का दौरा पडऩे के बाद तत्काल सीपीआर देने की कोशिश की गई। इसके बाद अस्पताल पहुचांया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। शरद राजपूत दिल्ली के जाने-माने टेनिस परिवार के सदस्य थे। शरद छतरपुर साउथ दिल्ली के रहने वाले थे।
पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से आए स्वजनों को सौंपा गया। शनिवार को शव को लेकर वे दिल्ली रवाना हो गए। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आइटीएफ जूनियर के पुरस्कार वितरण से पहले छत्तीसगढ़ टेनिस के पदाधिकारियों की उपस्थिति में खिलाडिय़ों ने उन्हें दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय