भोपाल
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को आज सुबह फिर भाजपा ने जोर का झटका दिया है। इस बार भाजपा ने कांग्रेस के युवा नेता और छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहाके को अपने साथ कर लिया है। विक्रम अहाके ने सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
अहाके के साथ छिंदवाड़ा के दो पार्षदों ने भी भाजपा की सदस्यता ली है। अमरवाड़ा के विधायक रहे कमलेश शाह के भाजपा में आने के बाद छिंदवाड़ा लोकसभा में दूसरा बड़े आदिवासी चेहरे ने कांग्रेस का दामन छोड़ कर भाजपा का साथ चुना है। कमलेश शाह की ही तरह विक्रम अहाके भी कमलनाथ और नकुलनाथ के करीबी माने जाते थे। अब विक्रम अहाके के साथ छिंदवाड़ा नगर निगम में पार्षद एवं जल विभाग के सभापति प्रमोद शर्मा ने भी भाजपा की सदस्यता ली है। उनके साथ जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सिद्धांत थनेसर, एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष साहू, एनएसयूआई के पूर्व जिला उपाध्यक्ष धीरज राऊत, आदित्य उपाध्याय, सुमित दुबे ने भी भाजपा की सदस्यता ली है।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन