इंदौर
अपनी सादगी के लिए पहचाने जाने वाले आईएएस अफसर टी इलैयाराजा ने इंदौर कलेक्टर के रूप में अपनी नई छाप छोड़ रहे हैं। इंदौर कलेक्टर बनते ही उन्होंने अपनी सादगी और सौम्यता का परिचय देते हुए काम करना शुरू किया। कुछ ही दिनों में वे जनता के बीच अपनी इस कार्यशैली की वजह से लोकप्रिय होते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आज की जनसुनवाई का रहा। जिसमें उनके अंदाज से उन्होंने जनता का मन मोह लिया। आज जनसुनवाई में पहुंचे आवेदकों को राहत दिलवाने के लिए खुद ही संबंधित विभाग के अफसरों को फोन लगाकर निर्देशित करते नजर आए। इंदौर कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर टी इलैयाराजा ने जनसुनवाई में सभी संबंधित अफसरों, एसडीएम को साथ लेकर बैठे थे। जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों के मामलों को सुलझाने के लिए कलेक्टर खुद ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन लगाकर मामला समझाते और उसका निराकरण करते नजर आए। उनकी मंशा है कि आम आदमी को तुरंत राहत मिल जाए। कलेक्टर के फोन लगाने से संबंधित अधिकारी भी रुचि लेकर उन मामलों को हल करने के लिए जुट गए। इसके पहले भी वे कार्यालय के बाहर चपरासी के स्टूल पर बैठकर आमजनता से बात करने के लिए चर्चा में आ चुके है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू