आठनेर
बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम उमरी में नरवाई में लगी आग झोपड़े तक आ जाने पर उसे बुझाने के दौरान 60 वर्षीय वृद्ध मजदूर जिंदा जल गया।
आग और धुआं कम होने पर वृद्ध का शव जली हुई अवस्था में खेत की मेड़ पर नजर आया। सूचना मिलने पर आठनेर पुलिस मौके पर पहुंचकर विवेचना कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम उमरी लाल खेड़ी में राजिक खान के खेत की नरवाई में रविवार शाम को आग लग गई।
यह भी पढ़ें
खेत में ही बनी झोपड़ी में 60 वर्षीय मजदूर जोगी पदाम रहता था। शाम करीब पांच बजे नरवाई की आग झोपड़ी के पास तक आ गई जिसे बुझाने के लिए जोगी खेत में चला गया।
आग तेजी से भड़की और उसने जोगी को चपेट में ले लिया। जोगी के स्वजन रमेश ने बताया कि मृतक गांव में ही राजिक खान के खेत में काम करता था। आग बुझाने के दौरान उसकी चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर विवेचना कर रही है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान