राजनांदगांव.
लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है दूसरे चरण के चुनाव के लिए राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल कल 2 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे, जहां शहर के स्टेट स्कूल में सभा का आयोजन के साथ ही रैली निकाली जाएगी। वहीं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कई पदाधिकारी कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहेंगे।
राजनांदगांव लोकसभा सीट हाई प्रोफाइल सीट बन गई है कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है,वहीं भाजपा ने सांसद संतोष पांडे को दोबारा अपना प्रत्याशी बनाया है, वहीं इस लिहाज से राजनांदगांव लोकसभा सीट वीआईपी सीट मानी जा रही है वहीं कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 2 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे सुबह 11:30 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर वह अपना नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि कल 2 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल अपना नामांकन दाखिल करेंगे,इसके साथ ही स्टेट स्कूल में सभा भी रखी गई है और रैली का भी आयोजन किया जाएगा जो कि यहां से शीतला मंदिर में समाप्त होगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय