October 21, 2026

स्वामी चिन्ना जियर महाराज आज दूधाधारी मठ में भक्तों को देंगे आशीर्वाद

रायपुर

अनंत श्री विभूषित स्वामी चिन्ना जियर महाराज का आगमन बुधवार को दूधाधारी मठ हो रहा रहे हैं जहां वे सुबह 10 बजे मठ में पूजा-अर्चना करने के बाद सत्संग भवन में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मिलित होंगे। उसके बाद भक्तजनों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री स्वामी दक्षिण भारत के सुप्रसिद्ध वैष्णव धर्मावलंबी संत हैं, इनकी प्रसिद्धि पूरे विश्व में है। श्री दूधाधारी मठ पीठाधीश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज ने लोगों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दर्शन लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

You may have missed