रायपुर.
राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में इन दिनों तेज गर्मी पड़ रही है। इस तेज धूप और गर्मी में छात्र-छात्राएं स्कूल जा रहे हैं। इसे देखते हुए शासकीय और प्राइवेट स्कूल, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन समय में बदलाव के लिए छात्र नेता पुनेश्वर लहरे ने रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
रायपुर जिले में संचालित समस्त शासकीय, प्राइवेट, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सीबीएसई शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन का समय सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर 12 बजे तक नियत, संचालित कराने के लिए ज्ञापन सौंपा गया है।
इससे पहले निजी संस्थानों में समय में बदलाव कर दिया गया है। वहीं छोटे बच्चों के कई स्कूलों में भी समय में बदलाव कर दिया गया है। तेज धूप और गर्मी में छात्र-छात्राओं का भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे विद्यार्थी और शिक्षक भी परेशान हैं। इस मौके पर छात्र नेता लहरे ने कहा कि हर साल जिला शिक्षा अधिकारी की लापरवाही को अवगत कराना पड़ता है कि गर्मी में सभी परेशान हैं। ऐसे में विद्यालय का समय सुबह 8 से शाम 4 बजे तक है।
उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से आगामी एक-दो दिनों में कार्रवाई नहीं किए जाने पर स्कूल शिक्षा मंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपकर लापरवाही से अवगतकराया जाएगा। इस मौके पर अभिषेक तिवारी प्रदेश सचिव, विधानसभा उपाध्यक्ष मनीष बांधे , अंकित बंजारे, धनंजय कोशले, हिमांशु तांडी, आलोक खरे आदि एनएसयूआई पदाधिकारी मौजूद थे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय