दमोह
दमोह जिले के हटा नगर में बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया कि उन्हें पकड़ने में वन विभाग भी नाकाम साबित हुआ। तब उत्तर प्रदेश के मथुरा से विशेष टीम बुलाई गई। इस टीम ने बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ा।
जंगल में पेड़ पर रहने वाले बंदर इस समय दमोह के नगरीय क्षेत्रों में आ गए हैं। इनके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। छोटे-छोटे बच्चों को यह बंदर काटकर घायल कर रहे हैं। हटा नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में बंदरों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसे देखते हुए नगर पालिका ने यूपी के मथुरा से अनुभवी टीम बुलाई थी। टीम के सदस्य नगर पालिका अमले के साथ पिंजरा लेकर चिह्नित स्थानों पर पहुंचे।
बंदरों को पकड़ने का प्रयास किया। हालांकि, रेस्क्यू टीम को देख शरारती बंदर छिप गए। सुनार नदी किनारे ऊंचे पेड़ों पर चढ़ गए। नगर पालिका कार्यालय हटा के पास से चार बंदरों को पकड़कर पिंजरे में कैद किया गया है। सीएमओ राजेंद्र खरे ने बताया कि बंदरों के आतंक से सभी परेशान थे। बंदर पकड़ने की टीम मथुरा से बुलाई गई है। इन बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ा गया है।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया