कोरबा
दीपका के गेवरा खदान में एसईसीएल से शिकायत मिलने के बाद छह डीजल चोरों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से कैंपर वाहन व दो ड्रमों में भरा 400 सौ लीटर डीजल बरामद किया गया है। इसकी कीमत 40 हजार रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि लगातार खदान में डीजल चोरी की घटना सामने आ रही हैं। इसी के चलते पुलिस ने ये कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी काफी से चोर गिरोह खदाम में डीजल की चोरी कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कौशल कुमार (26), दुर्गश कुमार (19), भूपेंद्र कश्यप (24), प्यारे सिंह (38), प्रदीप भगत (36) और संतोष कुमार (29) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी करने वाला वाहन और डीजल भी बरामद किया है।
बता दें कि एसईसीएल की मेगा परियोजना गेवरा, कुसमुंडा और दीपका में खदानों की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में जवान खदानों को सुरक्षा देते हैं। बावजूद इसके डीजल चोर निरंकुश हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय