नयी दिल्ली
भारत के राष्ट्रीय स्क्वाश चैंपियन वेलावन सेंथिलकुमार को हैम्बर्ग में जर्मन ओपन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के इयान योव एनजी से सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा। विश्व में 59वें नंबर के खिलाड़ी और 2023 के एशियाई रजत पदक विजेता सेंथिलकुमार इस 50000 डालर इनामी पीएसए विश्व टूर प्रतियोगिता में चौथी वरीयता प्राप्त मलेशियाई खिलाड़ी से 7-11 6-11 4-11 से हार कर बाहर हो गए।
योव एनजी ने पीएसए वेबसाइट से कहा, ''यह हमेशा की तरह हमारे बीच करीबी मुकाबला रहा। वह हमेशा कुछ उलटफेर करने के बाद मेरा सामना करता है।'' इन दोनों खिलाड़ियों ने पीएसए की प्रतियोगिताओं में अभी तक तीन बार एक दूसरे का सामना किया है। इन तीनों अवसर पर विश्व में 22वें नंबर के खिलाड़ी योव एनजी जीत हासिल करने में सफल रहे हैं।

More Stories
गुवाहाटी की पिच सड़क की तरह सपाट, भारतीय गेंदबाजों की दुदर्शा पर बोला स्टार स्पिनर
भारतीय टीम ने रच दिया इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर शान के साथ फाइनल में मारी एंट्री
रोहित शर्मा-विराट कोहली ने लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी, भारत ने आखिरी वनडे 9 विकेट से जीता, सीरीज गंवाई