रायपुर
शनिवार को सराफा बाजार की चमक ने फिर असर दिखाया और सोना. 73100 व चांदी के भाव.82100 रुपए चढ़ गए। लोगों की नजरें अब शेयर बाजार की जगह लगी हुई है सराफा में कि आज के क्या भाव हैं? तेजी की जो चाल सोने व चांदी में चल रही है निवेशक दूरगामी फायदे देख रहे हैं। लोकल खरीदी व बाजार का कामकाज वैसे ही चल रहा है जैसा चलता है. लोग अपनी खरीदी का समायोजन कर ले रहे हैं। आगे वैवाहिक खरीदी पर कोई असर नहीं पड़ा है। लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर जरूर बुलियन एसोसिएशन में चर्चा हो रही है कि आखिर तेजी का यह ग्राफ कहां तक जाकर थमेगा?
बाजार की लगातार तेजी के बीच सवाल भी उठने लगे हैं कि आखिर क्यों बढ़ रहे सोने-चांदी के दाम वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच, निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश में सोने पर फोकस कर रहे हैं. पूर्वी यूरोप में जंग जारी है. मिडिल ईस्ट में इजरायल और ईरान में टेंशन बढ़ती जा रही है. दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों के द्वारा ब्याज दरों में कटौती की जा रही है. इससे सोने की कीमतों को बल मिल रहा है. जबकि, भारत सहित कई देश अपना गोल्ड रिजर्व बढ़ाने पर भी काम कर रहे हैं.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय