रायपुर
रामराज परिवार के द्वारा रविवार को हिन्दु नववर्ष के अवसर पर 15 फीट के प्रतिरुपेण भगवान श्रीराम की शोभायात्रा शाम को 6 बजे सप्रे शाला मैदान से निकलेगी। इस शोभायात्रा में डेढ़ लाख रुपये में महाराष्ट्र का ढोल पार्टी, 1 लाख रुपये में बनारस का डूमरु ढोल व 25 हजार रुपये में छत्तीसगढ़ का राउत नाचा, पंथी नृत्य, सुवा नृत्य करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा राजधानी के प्रमुख अखाड़ा के लोग अपना शौर्य प्रदर्शन करेंगे।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए संयोजक प्रदीप साहू ने बताया कि राजधानी रायपुर में पहली बार उत्तरप्रदेश के अयोध्या में विराजमान भगवान श्रीराम की मूर्ति के प्रतिरुपेण 15 फीट का हुबहू मूर्ति का निर्माण चंगोराभाठा के रहने वाले मूर्तिकार राजेश प्रजापति ने बनाया है जो रविवार को निकलने वाली शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र होगा। शोभायात्रा सप्रे शाला मैदान से शुरू होकर सिटी कोतवाली, सदर बाजार, सत्ती बाजार, कंकाली तालाब, पुरानी बस्ती होते हुए सप्रे शाला मैदान में समाप्त होगी। किसी प्रकार की जनहानि न हो इसलिए रामराज परिवार के द्वारा एक एम्बुलेंस शोभायात्रा से पीछे चलता रहेगा।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय