भोपाल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। वह मंडला लोकसभा सीट के अंतर्गत सिवनी जिले के धनोरा में तथा शहडोल में जनसभा को संबोधित करेंगे।
मंडला से कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम और शहडोल से विधायक फुंदेलाल सिंह मार्कों चुनाव लड़ रहे हैं। विधानसभा चुनाव में आदिवासी सीटों पर कांग्रेस की स्थिति अन्य सीटों की तुलना में अच्छी रही है।
एसटी के लिए आरक्षित 47 सीटों में कांग्रेस 22 सीटों पर जीती थी। ऐसे में लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को आदिवासी बहुल सीटों से उम्मीद है। दोनों सीटें पहले चरण के चुनाव में शामिल हैं, जहां 19 अप्रैल को मतदान होना है। विधानसभा चुनाव के पहले भी राहुल शहडोल जिले में ब्योहारी गए थे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान